दिल्ली में फिर बदला SIR शेड्यूल, अब कब तक घर-घर सत्यापन, कब आएगी ड्राफ्ट लिस्ट?
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- दिल्ली में SIR का शेड्यूल फिर बदल गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी यानी सीईओ की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अब दिल्ली में मतदाताओं के वेरिफिकेशन के लिए घर-घर जाकर किया जाने वाला सत्यापन का काम 17 अगस्त तक चलेगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 24 अगस्त को किया जाएगा। इस महीने यह दूसरी बार है जब दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। दिल्ली में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) की तारीखों में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में बूथ लेवल अधिकारियों यानी बीएलओ के घर-घर जाकर वेरिफिकेशन की लास्ट डेट अब 17 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। अपडेट जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.