नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- दिल्ली में एकबार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के मौसम पर शुक्रवार से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने को मिलेगा। इसके चलते तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होगी और अधिकतम तापमान में गिरावट का रुख बना रहेगा।वातावरण में अब भी नमी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से हल्के बादलों की आवजाही बनी रही। बादलों की मौजूदगी कम हुई तो तेज धूप निकल आई। हालांकि, एक दिन पहले तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते अब भी वातावरण में काफी नमी बनी हुई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेज इजाफा नहीं हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के हरी नगर में बच्ची की हत्या का आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.