दिल्ली में फिर बढ़ाई गई पिंक टिकट की सुविधा, 17 तक जारी रहेगी मुफ्त बस यात्रा
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- दिल्ली में महिलाओं के लिए मौजूदा पेपर आधारित पिंक टिकट के जरिये डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा को दिल्ली सरकार ने एक बार फिर आगामी 17 सितंबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। इस दौरान सभी महिलाएं पहले की तरह ही कुछ दिन और पिंक टिकट के माध्यम से मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। यह फैसला आगामी त्योहारों के दौरान महिला यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के मकसद से लिए लिया गया है। परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 17 सितंबर के बाद मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाने के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड सिस्टम पूरी तरह से लागू किया जाएगा। परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने कहा कि यह विस्तार ऐसे समय में किया गया है, जब जन्माष्टमी, तीज, गणेश चतुर्थी समेत कई महत्वपूर्ण त्योहारों का आयोजन हो रहा है। यह भी पढ़ें- बस-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.