नई दिल्ली, फरवरी 9 -- राजधानी दिल्ली के कई नामी स्कूलों को आज एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है। दिल्ली के जिन स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिले हैं उनमें ईस्ट दिल्ली के एलकॉन, रोहिणी के बाल भारती, जसपाल कॉर, माता जय कौर अशोक विहार समेत कई स्कूलों के नाम शामिल हैं। सोमवार को सुबह स्कूल मैनेजमेंट ने जब धमकी भरे ईमेल देखे तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद सभी छात्रों और कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकाल दिया गया। दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें सभी जगह मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी हैं। यह भी पढ़ें- अफजल गुरु का नाम लेकर संसद में धमाके की धमकी, 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' का मंसूबा दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साउथ दिल्ली के तीन स्कूलों समेत राजधानी के नौ स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.