दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के नियम बदलेंगे, अनधिकृत कॉलोनियों में नए सर्किल रेट लागू होंगे
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- दिल्लीवालों की सुविधा के लिए सरकार संपत्ति पंजीकरण के नियम बदलने जा रही है। इस कदम के बाद लोग अपनी संपत्ति का पंजीकरण राजधानी के किसी भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में करा सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में होने वाले भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में सब-रजिस्ट्रार ऑफिसों की संख्या 22 से बढ़ाकर 39 की गई है, ताकि वहां लंबी कतारें न लगें। राजस्व विभाग अब अपने क्षेत्र के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में संपत्ति पंजीकरण कराने की बाध्यता खत्म करने की योजना बना रहा है। जल्द ही यह प्रस्ताव दिल्ली कैबिनेट में रखा जाएगा। इससे लोग किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में काम करा सकेंगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार 2.25 लाख घरों में मुफ्त लगाएगी सोलर पैनल; किन्हें मिलेगा?घर बैठे पंजीकरण होगा सरकार घर बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.