दिल्ली में प्रेग्नेंट महिला की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, 3 महीने पहले की थी लव मैरिज; परिवार ने बताया दहेज हत्या
नई दिल्ली, मई 27 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में नवविवाहित एक 25 वर्षीय प्रेग्नेंट महिला की कथित तौर पर एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। तीन महीने पहले ही उसने लव मैरिज की थी। महिला के परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई। महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने करीब 3 महीने पहले अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी की थी। हालांकि, उसके परिवार का आरोप है कि शादी के एक महीने के भीतर ही पति और उसके परिवार ने सोने और नकदी की मांग शुरू कर दी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यह भी पढ़ें- नोएडा में एक और नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, 6 महीने पहले हुई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.