दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की पूजा, चालीसा भी गाया; बिहार में मंदिर बनाने का पहले ही हो चुका ऐलान
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- दिल्ली में गुरुवार को हुए एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान बताते हुए उनकी पूजा की गई और उनके नाम पर बनी चालीसा का पाठ भी किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के अधीन आने वाले किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजन सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। राजन सिंह वहीं हैं, जिन्होंने हाल ही में पीएम मोदी को भगवान बताते हुए पटना में 120 करोड़ रुपए की लागत से उनका मंदिर बनाने की घोषणा की थी। हालांकि वहां मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही राजन सिंह ने दिल्ली में 'भगवान नरेंद्र मोदी चालीसा' का पाठ कर दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के भवन में बने एक हॉल में किया गया, जिसमें आयोजकों ने ना केवल 'भगवान नरेंद्र मोदी चालीसा' को प्रस्तुत किया, बल्कि पूरे भक्ति भाव के साथ इसका पाठ भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.