नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दैनिक एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 208 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। इसके बाद सीएक्यूएम की ग्रैप उप-समिति ने पूरे दिल्ली-एनसीआर में तत्काल प्रभाव से ग्रैप के पहले चरण (स्टेज-1) की पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया है। यह भी पढ़ें- एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्ती, 125 निरीक्षणों में 39 उल्लंघन पकड़े गए मौसम एवं वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान बैठक में भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान की ओर से जारी मौसम एवं वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान की समीक्षा की गई। एजेंसियों ने आशंका जताई...