दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वालों की खैर नहीं; MCD ने वसूला 1.11 करोड़ का जुर्माना
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- दिल्ली में एमसीडी ने साफ कर दिया है कि पलूशन फैलाने वालों की खैर नहीं होगी। एमसीडी ने 2 से 9 नवंबर के बीच पलूशन फैलाने वालों के 10,367 चालान काटकर एक करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि खुले में निर्माण सामग्री रखने, निर्माण कार्य, अपशिष्ट और पत्तियां जलाने जैसे उल्लंघनों चालान काटे जा रहे हैं। दिल्ली नगर निगम ने निगरानी और निरीक्षण के लिए 152 टीमें भी बनाई हैं। एमसीडी की ओर से सभी 12 जोन में 600 से अधिक सिविल डिफेंस वॉलिंटियर तैनात किए हैं।काटे गए कुल 10 हजार 367 चालान दिल्ली में ग्रेप की पाबंदियों के मद्देनजर निगम प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ बीते एक हफ्ते के दौरान दो नवंबर से लेकर 9 नवंबर सोमवार शाम तक कुल 10 हजार 367 चालान काटे हैं। इसमें उल्लंघन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.