नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर कहा कि ये भारत का आंतरिक राजनीतिक मामला है। उन्होंने प्रदर्शन को लेकर संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि यूएन के विशेषज्ञ अपने आप में एक विरोधाभास हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने कहा, प्रदर्शन भारत का घरेलू राजनीतिक मामला है। मैं उनकी राजनीति में शामिल नहीं होने जा रहा। यह एक लोकतंत्र है। यहां चुनाव होते हैं, इसलिए मैं उनके घरेलू राजनीतिक मामलों पर अपनी राय नहीं दूंगा। अमेरिका में भी हर दिन विरोध प्रदर्शन होते हैं और ये राजनीतिक विमर्श तथा विचारों में मतभेद को दर्शाते हैं। यह भी पढ़ें- कॉकरोचों से सहानुभूति जताने आए थे UN के 'विशेषज्ञ', मिल गया करारा जवाब- पहले सबूत दो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं उन द...