दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका
मुंगेर, जुलाई 21 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिध। संसद मार्च के दौरान दिल्ली में नीट के सवालों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज, सोनम वांगचुक को प्रताड़ित करने एवं बिहार में बढते अपराध को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय में केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंक आक्रोश व्यक्त किया। पुतला दहन के पूर्व पार्टी के अस्थायी कार्यालय से सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने जुलूस निका। जुलूस मुख्य मार्गों पर प्रदर्शन करते हुए राजीव गांधी चौक पहुंच प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के पुतला फूंका। सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि, अराजकता फैलाकर देश को विध्वंसक मुहाने पर पहुंचने वाली केन्द्र सरकार अपने नाकामी को छुपाने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है। यह भी पढ़ें- Banda News: सपा व कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.