दिल्ली में पुरानी कारों के कारोबार पर पुलिस की नजर, जांचे जाएंगे कागज; आदेश जारी
नई दिल्ली, अगस्त 2 -- दिल्ली में पुरानी कारों के कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर है। दिल्ली पुलिस ने पुरानी कारों की खरीद बिक्री से जुड़े व्यापारियों पर निगरानी बढ़ा दी है। इस मसले को लेकर शनिवार को दिल्ली पुलिस की एक हाई लेवल बैठक हुई। इसमें पुलिस अधिकारियों को पुरानी कारों के डीलरों और गाड़ियों के कागजातों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी की गई।सुरक्षा इंतजामों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दरअसल, पिछले साल लाल किले पर हुए धमाके में एक पुरानी कार का इस्तेमाल हुआ था। यह कार बिना कागज ट्रांसफर के कई लोगों को बेची गई थी। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर पुलिस सतर्क है। पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.