दिल्ली में पिस्तौलनुमा लाइटर के बल पर लूटे थे डेढ़ करोड़ रुपये, कई राज्यों में छापेमारी के बाद 5 दबोचे
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- राजधानी दिल्ली के दरियागंज थाना पुलिस, स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की संयुक्त टीम ने डेढ़ करोड़ रुपये की लूट का पर्दाफाश कर मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में छापेमारी कर करीब एक करोड़ रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल बाइक, लूट की रकम से खरीदे गए महंगे आईफोन और करीब 2.10 लाख रुपये की बाइक बरामद की है। आरोपियों के पास से पिस्तौलनुमा खिलौना लाइटर भी मिला, जिसे दिखाकर लूट की गई थी। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 7 सितंबर की रात चांदनी चौक के प्रॉपर्टी कारोबारी के दो कर्मचारी तीन करोड़ रुपये लेकर ऑटो से सफदरजंग जा रहे थे। गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास काली स्प्लेंडर पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने ऑटो रोक लिया। हथियार जैसी वस्तु दिखाकर कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.