नई दिल्ली, जून 21 -- दिल्ली के जैतपुर इलाके में घरेलू विवाद के दौरान नशे में धुत एक पिता ने अपने दो वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिटाई वाली वारदात 19 जून की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, विवाद पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ था। आरोपी ने पत्नी से झगड़े में बच्चे पर अपना गुस्सा निकाला। मासूम का 29 जून को जन्मदिन होना था। इसकी घर पर तैयारी भी चल रही थी। पुलिस ने आरोपी चंदन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बीएनएस और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- मॉनसून में देरी के बीच दिल्ली में पारा 40 के पार, IMD ने बताया- राहत की बारिश कबपत्नी से विवाद के बाद बच्चों पर निकाला गुस्सा पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, 34 वर...