नई दिल्ली, अगस्त 25 -- दिल्ली में जलापूर्ति व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं तैयार की गई हैं। इन परियोजनाओं पर भारी भरकम निवेश का प्रस्ताव है। इससे पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के लाखों लोगों को फायदा होगा। इसके तहत वजीराबाद कमांड एरिया में नया वाटर नेटवर्क, यूजीआर सुधार और 2.15 लाख नए मीटर वाले कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे निर्बाध पानी सप्लाई होगी। साथ ही पानी की बर्बादी भी घटेगी। वजीराबाद डब्ल्यूटीपी कमांड एरिया में एडीबी की मदद से 1,741 करोड़ रुपये की 2 परियोजनाएं लागू की जाएंगी। इनसे 43.96 वर्ग किमी क्षेत्र में 836 किलोमीटर जल वितरण नेटवर्क विकसित होगा और 7 यूजीआर का सुधार किया जाएगा। परियोजना के तहत 2.15 लाख घरेलू जल कनेक्शन दिए जाएंगे और सभी कनेक्शनों में मीटर लगाए जाएंगे। इन परियोजनाओं का लक्ष्य 24 घंटे...