दिल्ली में पानी के लिए फिर हाहाकार! कहीं 3 दिन से सप्लाई नहीं तो कई जगह टैंकरों पर मारामार
नई दिल्ली, जून 2 -- भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में पेयजल संकट बढ़ गया है। अनधिकृत कॉलोनियों के अलावा कई नियोजित कॉलोनियों में भी लोग पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं। दिल्ली में पहले से ही पानी की मांग और आपूर्ति में 250 एमजीडी का अंतर है। यमुना में जल सूखने के कारण इन दिनों 75 से 100 एमजीडी पानी आपूर्ति और कम हो गई है। कहीं तीन दिन में नलों में पानी पहुंच रहा है तो कहीं टैंकर के लिए सात दिन इंतजार करना पड़ रहा है। हिन्दुस्तान दिल्लीवालों को हो रही पानी की परेशानी को लेकर एक शृंखला शुरू कर रहा है। सोमवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पेयजल आपूर्ति की पड़ताल की गई। पेश है पहली कड़ी...श्रेष्ठ विहार : बोतल बंद पानी मंगाना पड़ रहा आनंद विहार इलाके की श्रेष्ठ विहार कॉलोनी में पिछले तीन दिन से घरों में पानी नहीं आ रहा है। इसे लेकर आक्रोशित लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.