नई दिल्ली, मई 28 -- भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा की ओर से मुनक कनाल में 55 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद भी बुधवार को कई जगहों पर पानी कम मिला या किसी को टैंकर के भरोसे रहना बड़ा। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि दिल्ली के पास इस समय जरूरत के मुकाबले प्रतिदिन 90-100 मिलियन गैलेन (mgd) पानी की कमी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जब तक अतिरिक्त पानी यमुना नदी में नहीं छोड़ा जाता है, स्थिति सामान्य होने की संभावना नहीं है। आमतौर पर दिल्ली को यमुना, गंगा और भूजल से करीब 1,002 mgd पानी मिलता है, जबकि मांग करीब 1250 mgd की होती है। इस अंतर को ट्यूबवेल और टैंकर्स के जरिए पाटने की कोशिश होती है। अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा समय में 904-905 mgd की ...