दिल्ली में पानी का कनेक्शन काटने की धमकी देकर तुरंत पेमेंट करने के मैसेज से रहें अलर्ट
नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- इन दिनों राजधानी दिल्ली समेत देशभर में साइबर धोखाधड़ी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में पानी का कनेक्शन काटने की धमकी भरा मैसेज व फोन कॉल करके उपभोक्ताओं से बिल भुगतान करने का दबाव बनाकर पैसे वसूल किए जा रहे हैं। जल बोर्ड को इस तरह के मामले संज्ञान में आने के बाद उपभोक्ताओं को चेतावनी जारी की है। जल बोर्ड ने कहा है कि उपभोक्ता ऐसे किसी मैसेज व फोन कॉल के झांसे में न आए और सतर्क रहें। जल बोर्ड ने कहा है कि उसके संज्ञान में यह बात आई है कि उपभोक्ताओं से मोबाइल कॉल, मैसेज व वाट्सएप के जरिये ऐसे ठग संपर्क कर रहे हैं जो खुद को जल बोर्ड का कर्मचारी बताते हैं और तुरंत भुगतान नहीं करने पर पानी का कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। इस तरह के फोन कॉल व मैसेज जल बोर्ड द्वारा अधिकृत नहीं होते। यह भी पढ़ें- नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.