बक्सर, मई 9 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। दिल्ली पुलिस के एक हवलदार की कथित बर्बरता का शिकार बने बिहारी युवक पांडव को न्याय दिलाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में जन सुराज के जिलाध्यक्ष बरजंगी मिश्र पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ दिल्ली पहुंच पीड़ित परिवार से मिले और न्याय की गुहार लगाई। दिल्ली से लौटने के बाद जन सुराज के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र ने कहा कि सत्ता और वर्दी के घमंड में बिहारी युवाओं का खून बहाने वालों को जवाब देना होगा। पांडव के हत्यारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए। दोषियों को ऐसी सजा मिले, जिससे भविष्य में कोई भी गरीब बिहारी परिवार अपने बेटे को इस तरह न खोए। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या के विरोध में जन सुराज पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च पार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.