नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली। हरिद्वार के दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से राजधानी में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन की भव्य शुरुआत होने जा रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित चर्चित महानाट्य 'जाणता राजा' (22 से 28 अक्तूबर, 2026) के मंचन से पहले 5 अप्रैल को इसका औपचारिक शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महाकुंभ में आयोजित व्याख्यानमाला पर आधारित पुस्तक 'महाकुम्भ : सनातन धर्म का दिव्य संगम' का भी विमोचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पांच अप्रैल को दिल्ली के जनपथ में मौजूद डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर शाम साढ़े चार बजे से होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, उप्र सरकार में मंत्री ब्रजेश सिंह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम और कार्य...