नई दिल्ली, मार्च 19 -- राजधानी दिल्ली में तेज हवा के साथ बुधवार की शाम को हुई बारिश से मौसम में तेज बदलाव आया। मौसम विभाग के मुताबिक मुश्किल से घंटे भर के अंदर ही तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट सफदरजंग और पालम मौसम केन्द्र में देखने को मिली है।कई जगहों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली रही। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। बुधवार शाम को कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान प्रगति मैदान में 68 किलोमीटर प्रति घंटे की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.