नई दिल्ली, अगस्त 2 -- Pappu Yadav PC Marpit: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की प्रेस वार्ता के दौरान मारपीट हो गई। उनके समर्थकों ने दो युवकों की धुनाई कर दी। एक युवक की गर्दन पप्पू यादव ने अपने बाजू में जकड़ लिया। सांसद ने आरोप लगाया कि चाकू लेकर हत्या करने आए थे। सांसद के आवास पर मीडियाकर्मियों से वार्ता के दौरान यह घटना घटी। दोनों युवकों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला संसद परिसर में पप्पू यादव के उस वीडियो से जुड़ा है जिसमें वे संत के वेष में राहुल गांधी और अन्य सांसदों के साथ आयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर नाटकीय अंदाज में तंज कसा था। दरअसल, रविवार को मीडिया के लोग पप्पू यादव से विभिन्न मुद्दों पर बयान लेने पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर...