पीटीआई, जुलाई 2 -- ईस्ट दिल्ली के जगतपुरी इलाके में पत्नी ने पति को कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, पति ने पत्नी की कॉल रिकॉर्ड चेक की थी जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई और फिर ये बहस मारपीट में बदल गई। गुस्से में पत्नी पति के सीने पर बैठ गई और दुपट्टे से गला घोंट दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र 20 वर्ष है और उसकी पहचान अलीशा के रूप में हुई है। वहीं मृतक पति का नाम मुस्तकीम उर्फ ​​साहिल है। आरोपी युवती जगतपुरी में राशिद मार्कट में पति संग रह रही थी।तड़के हत्या को अंजाम दिया गया पुलिस के मुताबिक, पुलिस को तड़के 3 बजकर 52 मिनट पर सूचना मिली थी की जिसमें बताया गया था कि एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मुस्तकीम को बेहोश पाया। इसके बाद उसे डॉ. हेडगेव...