दिल्ली, मार्च 25 -- दिल्ली के संगम विहार इलाके में क्राइम ब्रांच ने अवैध एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बड़ा ऐक्शन लिया है। छापेमारी के दौरान क्राइम ब्रांच ने 183 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। मामले में 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।क्या है पूरा मामला क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को संगम विहार में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने इलाके के तीन अलग-अलग गोदामों पर एक साथ छापा मारा। यहां चारों आरोपी शेर सिंह, सूरज परिहार, रघु राज सिंह और जितेंद्र शर्मा को अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों की स्टॉकिंग और रिफिलिंग करते पकड़े गए।कितनी हुई बरामदगी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 183 सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें 154 भरे हुए सिलेंडर, 29 खाली सिलेंडर शामिल...