नई दिल्ली, फरवरी 25 -- दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं के साथ कथित नस्ली दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार दंपती को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बुधवार को आरोपियों रूबी जैन और उनके पति हर्ष को अदालत में पेश किया गया, जहां अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समर विशाल ने उन्हें 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।3 महिलाओं से की नस्लीय टिप्पणी दिल्ली पुलिस के अनुसार, घटना 20 फरवरी की है। घटना वाले दिन किराए के मकान में मरम्मत के काम को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान रूबी जैन ने अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के खिलाफ नस्ली और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर मालवीय नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। यह भी पढ़ें- पुलिस को देखकर भागने लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.