नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करने के लिए लगातार नई नालियों को बनाने एवं पुरानी नालियों को बदलने का काम किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान सड़कों पर प्रदूषण एवं जाम की समस्या न हो, इसके लिए पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभाग पहले से तैयार नालियों के ढांचे का इस्तेमाल कर रही है। मौके पर नाली बनाने की जगह इसे गड्ढे में रखकर जल्दी कार्य पूरा कर लिया जाता है। इस प्रकार से न केवल समय बचता है बल्कि पूर्व के मुकाबले गुणवत्ता भी बेहतर होती है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि राजधानी में ड्रेनेज सिस्टम बेहद पुराना है। कई जगहों पर जलनिकासी नहीं हो पाती जिसके चलते जलभराव की समस्या देखने को मिलती है। इसके चलते नया ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसमें पानी की बेहतर निकासी के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.