नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली के सीमापुरी इलाके में शुक्रवार शाम एक चौंकाने वाली वारदात हुई, जिसमें एक युवक ने पहले तो एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं इस घटना के थोड़ी देर बाद आरोपी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में खुद के घर में सिलेंडर फटने से झुलसकर मौत हो गई। युवक के शव को पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जबकि नाबालिग पीड़िता का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों की कड़ियां जोड़ते हुए FIR दर्ज करके विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती पर हमले के बाद युवक ने खुद ही सिलेंडर में आग लगाकर आत्महत्या की होगी। लेकिन फिलहाल पुलिस ने किसी भी तरह का अनुमान लगाने से इनकार करते हुए जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। पुलि...