दिल्ली में नाबालिगों का खौफ, टोपी वापस नहीं करने पर युवक को चाकू घोंपकर मार डाला
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- दिल्ली में नाबालिगों का खौफ बढ़ता जा रहा है। समयपुर बादली इलाके में बुधवार देर रात नाबालिगों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि टोपी वापस नहीं करने पर शुरू हुए विवाद में हत्या हुई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय वीरू के तौर पर हुई है। मृतक के दोस्त के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, वीरू परिवार सहित राणा पार्क इलाके में रहता था। वह अपने दोस्त प्रवीन के साथ बुधवार रात को संडे मार्केट इलाके में घूम रहा था। प्रवीन ने बताया कि इसी दौरान सामने से चार-पांच नाबालिग आते हुए दिखाई दिए। इनका वीरू से पहले से ही विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 16 साल की लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या, चारों आरोपी ऐसे दबोचे गएबचाने वाले पर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.