एटा, मार्च 26 -- दिल्ली में बढ़ रही मुसीबतों के बाद गांव की ओर से दौड़ने लगे। बडी संख्या में लोग दिल्ली से गांव आ गए। दिल्ली में काम के दौरान सबसे अधिक परेशानी खाने पीने की चीजों की हो रही है। सबसे बड़ी परेशानी गैस को लेकर है। किसी भी भाव में गैस नहीं मिल रही है। संकट का दौर मानकर गांव में पहुचंकर काम की तलाश शुरु कर दी गई है। ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के गांव धरपसी, फिरोजपुर सिलोनी के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली में काम करते हैं। कोई सिलाई का काम करता है तो रंगाई पुताई के काम में लगा है। दिल्ली में कुछ लोग अकेले रहे रहे हैं तो कुछ लोग परिवार के साथ। जब खाने की परेशानी होने लगी तो गांव के लिए जाना ही उचित मान लिया। दिल्ली से लौटे लोगों को मानना है कि अभी जाने के संसाधन मिल भी रहे हैं कि कहीं कोई और मुसीबत ना हो जाए। दोनों गांव में करीब 60 से अध...