दिल्ली में धरना प्रदर्शन को लेकर राजधानी सहित सात ट्रेनें निरस्त
चंदौली, अक्टूबर 10 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्तूबर को दिल्ली में बड़े पैमाने पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर रेलवे ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। वहां जुटने वाली भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को बिहार, झारखंड और बंगाल से पीडीडीयू जंक्शन होकर नई दिल्ली जाने वाली राजधानी सहित सात महत्वपूर्ण ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास सड़क जाम और भीड़ की आशंका जताई गई थी। इसी को देखते हुए पूर्व मध्य रेल, पूर्व रेल और दक्षिण पूर्व रेल ने संयुक्त रूप से इन ट्रेनों के परिचालन को रोकने का निर्णय लिया। निरस्त की गई ट्रेनों में 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.