रजनीश पांडे, मई 6 -- दिल्ली के मैदानगढ़ी स्थित भाटी माइंस इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां गली में चलते समय धक्का लगने को लेकर हुए एक मामूली विवाद में दो नाबालिगों ने नौवीं कक्षा के छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी। मंगलवार शाम उसका शव भाटी माइंस के घने जंगल से बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि 13 वर्षीय मृतक छात्र आयुष सोमवार दोपहर से लापता था। पुलिस ने मामले में हत्या के आरोप में मंगलवार देर रात दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया है। उन्हें किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के सामने पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि आयुष का परिवार मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के धरमपुर गांव का रहने वाला है और उसके पिता चंदन कुमार 1997 से दिल्ली में रहते हुए प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। आयुष की मौत के बाद संजय नगर में रहने वाले उसके परिवार में मां सुनीता और 8 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.