नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन आंधी-बारिश का मौसम रहने के आसार हैं। इसके चलते अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही सामान्य से नीचे रहे। पिछले दिनों हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम में नमी मौजूद है। इससे तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है।तेज हवाएं चलेंगीमौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.