दिल्ली में दोस्त निकला दगाबाज, काम के रुपये मांगने पर युवती को घर बुलाकर मार डाला
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में काम के बदले रुपये मांगने पर एक युवक ने अपनी महिला मित्र की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती के शव को अपने घर में ही छोड़कर फरार हो गया। मोहन गार्डन थाना पुलिस ने वारदात के तीन दिन बाद 24 जुलाई को पोस्टमॉर्टम की प्राथमिक रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय रूपा कुमारी परिवार के साथ बीते 15 वर्षों से कैलाशपुरी इलाके में किराये पर रहती थी। परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई और एक बहन है। परिवार मूलत: बिहार के सीवान जिले के बवनागंज जलालपुर का रहने वाला है। रूपा के पिता बजरंग महतो सब्जी बेचने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रूपा पढ़ाई खत्म करने के बाद से ही एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.