नई दिल्ली, जुलाई 6 -- दिल्ली के पुष्प विहार में रहने वाली एक नवविवाहिता की शनिवार शाम संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। उसका शव ससुराल से 15 किलोमीटर दूर लोधी कॉलोनी इलाके में मिला। महिला के पर्स में मिले कागजात से उसी पहचान 28 वर्षीय आकृति के तौर पर हुई। हैरानी की बात यह है कि एनडीएमसी की पालिका कुंज सोसाइटी में जहां नवविवाहिता का शव मिला उससे उसका कोई वास्ता नहीं था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आकृति आखिर वहां क्यों और कैसी पहुंची। उसने खुदकुशी की या उसकी हत्या हुई। यदि उसने आत्महत्या की, तो इसी सोसाइटी को क्यों चुना। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम 7:30 बजे सूचना मिली कि एनडीएमसी के पालिका कुंज स्थित सोसाइटी में बने फ्लैट के नीचे एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ...