नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मथुरा रोड पर सफर को सुगम बनाने और ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की दिशा में तैयारी शुरू हो गई है। आश्रम से बदरपुर बॉर्डर तक मथुरा रोड को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। यह सड़क को सिग्नल फ्री बनाने की योजना के पहले चरण का काम है। यह भी पढ़ें- '. तो जज खुद ही धरने पर बैठ जाएंगे'; सुप्रीम कोर्ट ने आखिर क्यों कही ऐसी बात भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सड़क के पुनरुद्धार और अपग्रेडेशन के लिए करीब 379 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत आश्रम से बदरपुर बॉर्डर तक करीब 7.97 किलोमीटर लंबी सड़क का दोबारा निर्माण होगा। मौजूदा वक्त में रोड की हालत कई जगह खराब है। साथ ही, व...