विकासनगर, मई 3 -- मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, स्थित शहीद स्मारक पर जौनसार बावर जनजातीय कल्याण समिति दिल्ली ने शहीद केसरी चंद के बलिदान दिवस की 81 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुबह 10 बजे दिल्ली स्थित शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए समिति के सदस्यों ने वीर शहीद केसरी चंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर समिति दिल्ली के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह चौहान, सचिव सुल्तान सिंह तोमर, रविंद्र सिंह राणा, अतर सिंह राणा, करम चंद शर्मा,जगत सिंह राणा, अतर सिंह चौहान, मदन राय, दीवान तोमर, मुकेश नेगी, चंदर चौहान शहीद केसरी चंद के परिजन अमिता शर्मा, सार्थक शर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- केसरी का बलिदान देशभक्ति-त्याग की मिसाल: ब्लॉक प्रमुख यह भी पढ़ें- भारी वर्षा के चलते स्थगित हुआ मूर्ति...