नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- डीएमआरसी ने दीपाली चौक से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक मेट्रो चलाने की तैयारी तेज कर दी है। दिसंबर के अंत में इसका परिचालन शुरू हो सकता है। डीएमआरसी ने इसके लिए तैयारी तेज कर दी है। फेज चार में निर्माणाधीन मजेंटा लाइन एक्सटेंशन (जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम) पर कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक के बीच एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर का ढांचा तैयार हो चुका है। स्टेशनों का निर्माण भी अंतिम चरण में है। स्टेशनों पर प्लेटफार्म स्क्रीन डोर, लिफ्ट, एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Delhi Traffic Update: कई रास्तों पर आज डायवर्जन, 35 सड़कें प्रभावित कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक के बीच का यह कॉरिडोर फेज चार में निर्माणाधीन 29.262 किलोमीटर लंबी जनकपुरी पश्चिम आरके-आश्रम मेट्रो लाइन का हिस्सा है। इस कॉरिडोर पर कुल 22 स्टेश...