नई दिल्ली, फरवरी 8 -- दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से रविवार को एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर आई, जिसमें ट्रक की चपेट में आने से 5 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा हैदरपुर के लोहिया कैंप के सामने हुआ। जिसके बारे में शालीमार बाग पुलिस थाने को एक पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह हादसा ट्रक चालक की गलती की वजह से हुआ और बच्चे की जान चली गई।पहिये के नीचे घायल हालत में मिला बच्चा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर जब पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां एक ट्रक खड़ा मिला, जिसके पहिये के नीचे एक बच्चा घायल हालत में पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसे इलाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.