दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, भीड़ ने 25 साल के लड़के को पीट-पीटकर मार डाला
नई दिल्ली, मई 28 -- दिल्ली में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। चोरी की कोशिश करते पकड़े गए एक लड़के को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना के सिलसिले में दो नाबालिगों समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी और लोग हिरासत में लिए जा सकते हैं।दो नाबालिगों समेत आठ लोग हिरासत में पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में घटी। यहां एक घर में चोरी की कोशिश करते हुए पकड़े जाने के बाद 25 साल के एक लड़के को भीड़ ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में दो नाबालिगों समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके से बरामद वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली की 91 कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.