नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। राजधानी में अप्रैल का महीना लगातार ज्यादा गर्म हो रहा है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि बीते दस में से आठ साल अप्रैल का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म रहा है। इस साल अभी महीना पूरा होने में पांच दिन बाकी है लेकिन अभी से तापमान महीने के औसत के बराबर हो चुका है। दिल्ली में आमतौर पर अप्रैल का महीना हल्की गर्मियों वाला होता है। इस दौरान धूप तो तीखी होने लगती है लेकिन झुलसाने वाली गर्मी दूर रहती है। हवा में नमी का स्तर भी कुछ हद तक बना रहता है। इसके चलते अप्रैल महीने का औसत तापमान सामान्य तौर पर 36.5 डिग्री सेल्सियस रहता है। यह भी पढ़ें- भीषण लू से तपी दिल्ली; अब तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की बारी, कब से बदलेगा मौसम? लेकिन, बीते दस वर्षों के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो दस में से आठ साल ऐसे रहे हैं ज...