पीटीआई, अक्टूबर 2 -- दिल्ली में 20 हजार जवानों को तैनात किया गया है। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आने वाले हैं। द्रोपदी मुर्मू लाल किला मैदान स्थित माधवदास पार्क जाएँगी, जहाँ श्री धार्मिक रामलीला समिति द्वारा दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मोदी पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज में आईपी एक्सटेंशन रामलीला समिति द्वारा आयोजित दशहरा समारोह में भाग लेंगे। उनका शाम लगभग 6 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने का कार्यक्रम है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, रामलीला मैदान में बहुस्तरीय व्यवस्था और तोड़फोड़-रोधी जाँच के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई है। त्वरित प्रतिक्रिया दल, स्वाट कमांडो और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। यातायात पुलिस ने कहा कि विभिन्न मार्गों पर मार्ग परिवर्तन औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.