दिल्ली, अप्रैल 15 -- दिल्ली के बुध विहार में दर्दनाक घटना सामने आई है। बुध विहार इलाके में स्थित मांगे राम पार्क के पास झुग्गियों में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से एक दंपति और उनके दो साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक सीनियर अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों के शवों को जली हुई अवस्था में झुग्गी से बाहर निकाला गया था। जब तीनों की बॉडी बाहर निकाली गई तो उनकी मौत हो चुकी थी।3 जले हुए शव निकाले गए डीएफएस से मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना देर रात करीब एक बजकर 25 मिनट पर मिली, जिसके बाद सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इलाके में घना धुआं और आग की ऊंची लपटें देखी गईं। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल से तीन जले हुए शव बरामद किए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- दिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.