दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, जानिए 25 जून तक कैसा रहेगा मौसम
नई दिल्ली, जून 22 -- दिल्ली में कुछ दिनों की बारिश के बाद लोगों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है। देश के कुछ राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन दिल्ली में इसका खास असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते थोड़ी बहुत राहत मिल रही है। यह राहत आज यानी 22 जून को भी मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में तेज हवाओं क साथ बिजली कड़कने और बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान हल्की या बहुत हल्की बारिश हो सकती है और 40 से 50 प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं पश्चिम दिशा से सतही हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के पू्र्वानुमान के मुताबिक 23 जून को तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.