दिल्ली में तेजी से बढ़ा पलूशन, 2 इलाकों में AQI 300 पार; कब मिलेगी राहत
दिल्ली, अक्टूबर 24 -- दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। राजधानी की हवा में इस समय मानकों से दोगुना ज्यादा प्रदूषण मौजूद है। हल्की सर्दियों की शुरुआत और हवा की रफ्तार कम होने के चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन बेहद धीमा हो गया है। मानकों के मुताबिक, हवा में प्रदूषक कण पीएम 2.5 का स्तर 60 से और पीएम 10 का स्तर 100 से कम होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है।दोगुने ज्यादा पलूशन में सांस ले रहे दिल्ली वाले दिल्ली-एनसीआर की हवा में पीएम 2.5 का स्तर 99.66 और पीएम 10 का स्तर 223.07 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी दिल्ली के लोग मानकों से दोगुने ज्यादा प्रदूषण वाली हवा में सांस ले रहे हैं। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.