नई दिल्ली, जून 29 -- दिल्ली से मॉनसून अभी दूर है। मौजूदा वक्त में दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि महसूस होने वाला तापमान (हीट इंडेक्स) 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। हवा में नमी के कारण उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने कल से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर में कल यानी मंगलवार से तीन दिन तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को दिल्ली में कई स्थानों पर लू की स्थिति महसूस की गई। दिल्ली में लू की स्थिति का यह दूसरा दिन रहा। हालांकि कल यानी मंगलवार को इसके जारी रहने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में देर...