दिल्ली में ड्रग्स फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान तीसरी मंजिल से कूदी अफ्रीकी महिला, हुई मौत; खुफिया जगह का भी खुलासा
नई दिल्ली, जून 11 -- दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड (ANS) की छापेमारी के दौरान, एक अफ़्रीकी महिला ने अपने फ्लैट की तीसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एंटी-नारकोटिक्स ऑपरेशन के दौरान पुलिस को उस जगह पर मेथामफेटामाइन बनाने और कच्चा माल रखने की एक संदिग्ध जगह भी मिली, जिसका इस्तेमाल खुफिया कमरे की तरह किया जा रहा था। पुलिस को इस जगह का पता उस वक्त चला, जब उसने बुराड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज NDPS मामले की जांच को आगे बढ़ाया। इसके अलावा पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश, ड्रग्स और कीमती सामान ज़ब्त किया है। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम और FSL कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ANS की एक टीम NDPS एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार फ्रैंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.