नई दिल्ली, मई 14 -- दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शातिर प्रॉपर्टी ठग को गिरफ्तार किया है, जो पेशे से डेंटिस्ट है और इलाके में 'डॉक्टर साहब' के नाम से मशहूर था। आरोपी ने अपनी पढ़ाई और सामाजिक छवि का फायदा उठाकर कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। इसने एक प्राइम प्रॉपर्टी को अलग-अलग लोगों के पास गिरवी रखा। क्राइम ब्रांच की टीम ने सात महीने से फरार चल रहे घोषित अपराधी मजहर खान (44) को उत्तर प्रदेश के गणेशपुर टोल प्लाजा, देहरादून के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 'निर्भया जैसा कांड' करने वाले पकड़े गए, बिहार से आई थी वह बसएक ही प्रॉपर्टी अलग-अलग लोगों के पास गिरवीं रखी पुलिस के अनुसार मजहर खान ने यमुना विहार स्थित एक प्राइम प्रॉपर्टी को अलग-अलग लोगों के पास बा...