नई दिल्ली, जनवरी 10 -- दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग डॉक्टर दंपति को डिजिटल अरेस्ट करके उनके साथ 14 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस दौरान साइबर अपराधियों ने उन्हें 17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को एक ई-FIR दर्ज की, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने जांच भी शुरू कर दी। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस वारदात को 24 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच अंजाम दिया। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारियों के रूप में बताया और पीड़ित दंपति को कई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों को आर्थिक रूप से पूरी तरह निचोड़ लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें छोड़ा और 9 जनवरी को कॉल बंद किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.