नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी दिल्ली में डीजल हल्के मालवाहक वाहनों (एलजीवी) की बिक्री बेहद कम हुई है जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है।

इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ता रुजहान दिल्ली में 2025 में बिकने वाले नए एन1 हल्के मालवाहक वाहनों (एलजीवी) में करीब सात फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन रहे। यह साफ-सुथरे वाणिज्यिक परिवहन की ओर धीरे-धीरे बढ़ते बदलाव का संकेत है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) नए जीवाश्म ईंधन आधारित एलजीवी के पंजीकरण को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की तैयारी कर रहा है।

सीएक्यूएम के आंकड़े सीएक्यूएम के साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2025 में दिल्ली में कुल 14,712 नए एन1 एलजीवी बिके। इनमें 1,026 इलेक्ट्रिक और 13,646 सीएनजी वाहन थे। डीजल के केवल 35 और पेट्रोल के चार वाहन बिके। वर्ष के अंत...