दिल्ली में डिवाइडर लांघ इनोवा से टकराई कार, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक जख्मी
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- रमेश त्रिपाठी, नई दिल्ली दिल्ली के आईपी एस्टेट इलाके में रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। विकास मार्ग पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए सामने से आ रही एक इनोवा कार से जा भिड़ी। इस भीषण टक्कर में दिल्ली के किरारी से विधायक अनिल झा और कर्नाटक के एक विधायक अभय पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।सभी पीड़ितों की बची जान कार चला रहे शख्स, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों को भी चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि सभी पीड़ितों की जान बच गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।रेलिंग तोड़ दूसरी तरफ जा घुसी स्विफ्ट कार दिल्ली पुलिस की प्राथमिक जांच के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.